लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की छोटी बेटी बनीं आईएएस, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे ही उनके घर पर यह खुशखबरी मिली, परिवारजनों ने जमकर खुशी का इजहार किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने भी अपनी बेटी को मिली इस कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह शुरू से ही कुछ अलग करने का मन में ठान कर चल रही थी और पहली बार में ही आईएएस की परीक्षा में चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
अंजलि बिरला के चयन की खबर आते ही परिवार में जश्न का माहौल शुरू हो गया। परिवार के सदस्यों ने शक्ति नगर आवास पर पहुंचकर फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने बताया कि अंजली शुरू से ही कुछ अलग करने का मन में ठान कर चल रही थी और पहली बार आईएएस का एग्जाम देने पर उनका सलेक्शन होना उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है। एक मां के लिए बेटी की इस कामयाबी से बढ़कर क्या खुशी हो सकती है। वहीं, अंजलि की बड़ी बहन आकांक्षा बिरला ने भी छोटी बहन को मिली कामयाबी पर खुशी का इजहार किया।
वहीं शरद पवार की बेटी और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने भी ट्वीट कर अंजिल बिरला को उनकी कामयाबी पर बधाई दीं।
Anjali Birla - Speaker Hon. @ombirlakota Ji’s daughter has qualified the Civil Services - I.A.S. Examination. Heartiest Congratulations.
Extremely Proud of our daughters 👍 pic.twitter.com/2qVLk0anrE— Supriya Sule (@supriya_sule) January 4, 2021
हर रोज 10 से 12 घंटे की थी तैयारी
अंजलि की प्राथमिक शिक्षा कोचिंग सिटी कोटा में ही हुई है। कोटा के सोफिया गर्ल्स स्कूल से उन्होंने 12वीं क्लास पास की उसके बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद आईएएस की परीक्षा दी और कड़ी मेहनत की बदौलत आईएएस की परीक्षा पास कर अपने सपने को पूरा किया। अंजली के मुताबिक उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए रोज 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थीं। उन्होंने बताया कि अभी ट्रेनिंग सेशन के बाद पहली प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में काम करना है। इसके साथ ही जो भी टास्क मौजूदा दौर में मिलेगा उसको पूरी शिद्दत के साथ निभाने की भरपूर कोशिश करेंगी।