फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Workers die due to granite slab falls in Bombay Hospital in Jaipur

Rajasthan: जयपुर के बॉम्बे हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट की स्लैब गिरने से चार मजदूर दबे, दो की मौत

Sat, 03 Sep 2022 09:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 03 Sep 2022 09:10 AM IST
सार

जयपुर के बॉम्बे हॉस्पिटल में निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर ग्रेनाइट की स्लैब को उठाकर लोहे की एंगल वाले लोडर पर रख रहे थे। इसी दौरान एंगल टूटने से स्लैब मजदूरों पर जा गिरा। 

विज्ञापन
Workers die due to granite slab falls in Bombay Hospital in Jaipur
जयपुर बॉम्बे हॉस्पिटल में हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के जगतपुरा स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। ग्रेनाइट की स्लैब टूटने से चार मजदूर दब गए। जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं घायलों को हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को बॉम्बे हॉस्पिटल में निर्माण काम चल रहा था। चार मजदूर ग्रेनाइट की स्लैब को उठाकर लोहे की एंगल वाले लोडर पर रख रहे थे। इसी दौरान लोहे की एंगल टूट गई और ग्रेनाइट की स्लैब गिर गई। स्लैब टूटने से चारों मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों मजदूरों को स्लैप के नीचे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


हादसे में बिहार निवासी सुनील और झारखंड के देवघर निवासी प्रदीप पूजर की मौत हो गई। वहीं मनोज सुरने और अजय तूरी घायल हो गए। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed