फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   women with her two kids jumps over well and committed suicide in bhilwara

भीलवाड़ा: दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर महिला ने की आत्महत्या

Wed, 14 Jun 2017 04:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 14 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
women with her two kids jumps over well and committed suicide in bhilwara
डेमो इमेज
राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार की यह घटना मांडल स्थित बेमाली पंचायत समिति के छापरिया खेड़ा गांव की है। मृतका की शिनाख्त मंजू कुमावत के रुप में हुई। उसके बेटों का नाम कन्हैयालाल और श्रवण लाल था।

गांव में ही दुकान चलाने वाले मृतका मंजू के पति गोपाल कुमावत ने पुलिस को बताया कि वो रोजाना की तरह जब शाम को दुकान से घर लौटा तो उसके दोनों बच्चे और पत्नी मंजू घर पर नहीं थे। ऐसे में उसने तीनों की काफी तलाश की। कुछ देर बाद ही किसी ग्रामीण को गांव के कुएं के पास चप्पल दिखाई दी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

 
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को रात तीन बजे बाहर निकलवाया और शवों कोअस्पताल के मुर्दाघर पहुंचाया गया जहां उनके शवों का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पुलिस मंजू द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और उसके पति गोपाल से भी पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed