{"_id":"59365bdf4f1c1b34539c8376","slug":"women-died-after-speedy-bus-hits-scooty-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला व बच्चे को लिया चपेट में, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार महिला व बच्चे को लिया चपेट में, महिला की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त स्कूटी और गुस्साए लोगों की भीड़ द्वारा बस में की गई तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर शहर में मंगलवार को एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां पाल रोड पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार सिटी बस चालक ने स्कूटी सवार महिला और उसके भतीजे को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को जोधपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे के बाद सिटी बस चालक मौके से फरार हो गया वहीं आक्रोशित भीड़ ने मार्ग पर जाम लगा दिया और सिटी बस में तोड़फोड़ की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। जोधपुर के सीएचबी इलाके की निवासी दिपीका पत्नी मनीष अपने भतीजे के साथ स्कूटी पर घर की तरफ जा रही थी इस दरम्यान पाल रोड पर प्रेक्षा अस्पताल के पास 23 नंबर सिटी बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सिटी बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
आक्रोशित लोगों ने पहले तो सिटी बस में तोड़फोड़ की इसके बाद मार्ग पर जमा लगा दिया जिससे एकबारगी तो इस मार्ग पर यतायात पूरी तरह से बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।सूचना के बाद प्रतापनगर, सीएचबी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की, लेकिन लोग पुलिस को सूचना के बाद भी समय पर नहीं आने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस पर पुलिस ने लोगों को जबरन मौके से खदेड़ा और समझाइश कर मामले को शांत करवाया।फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू की है।