फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   wife murdered her husband then tried to committed suicide in ajmer

पति की इस आदत से परेशान पत्नी ने सिर पर दे मारा हथौड़ा, बाद में खुद का किया ये हाल

Fri, 10 Nov 2017 05:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
wife murdered her husband then tried to committed suicide in ajmer
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारी पत्नी - फोटो : Amar Ujala
पति के शक की आदत से परेशान पत्नी ने पति के सिर पर हथौड़ा मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन



मामला अजमेर के गेगल थाना क्षेत्र के जाटली गांव का है। मृतक विद्युत विभाग में एसएस अधिकारी के पद पर कार्यरत था। गेगल थानाधिकारी नरपतराम ने बताया कि धौलपुर निवासी 28 वर्षीय जितेन्द्र गुर्जर जाटली जीएसएस पर एसएस अधिकारी के पद पर कार्यरत था।

 जितेन्द्र अपनी पत्नी के चरित्र पर हमेशा शक किया करता था। जितेन्द्र गत रविवार को अपनी पत्नी अनिता और ढाई साल के बच्चे को लेकर जाटली आ गया था। उन्होंने बताया कि बीती रात दोनों पति पत्नी में विवाद हो गया। इसके चलते अनिता ने जितेन्द्र के सिर पर भारी हथौड़े से वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

पहले लगाया फंदा, फिर काटा गला

wife murdered her husband then tried to committed suicide in ajmer
suicide
अनीता ने अपने पति की हत्या करने के बाद खुद को भी मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया था। ऐसे में उसने पहले फंदा लगाया, लेकिन जब वह खुदकुशी करने में कामयाब नहीं हुई तो उसने अपना गला काट लिया। उसके पड़ोसियों ने समय रहते उसे तुरंत जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंचा दिया जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

वहीं मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed