{"_id":"59f5c37e4f1c1bd9798b8e97","slug":"when-the-fake-shemales-caught-then-the-beaten","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब धरे गए नकली किन्नर तो डंडों से हुई पिटाई और बनाया मुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब धरे गए नकली किन्नर तो डंडों से हुई पिटाई और बनाया मुर्गा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
नकली किन्नर
पैसा कमाने के लिए लोग क्या-क्या जतन करने लगे हैं, लेकिन यहां कुछ अलग ही नजारा था। दो युवक नकली किन्नर बनकर लोगों से बधाई मांग रहे थे। तभी जब इनका भांडा फूटा तो सारा वाकया समझ में आ गया।
घटना राजस्थान के कोटा जिले की है। यहां इटावा कस्बे में दो युवक किन्नरों का जैसा स्वांग रचकर लोगों से बधाई मांग रहे थे। इनकी एक्टिंग को देखकर यहां कोई भी व्यक्ति ये अंदाजा भी नहीं लगा पा रहा था कि ये असली या नकली। आखिरकार कस्बे के कुछ युवकों ने इनकी पोल खोलकर रख दी। फिर तो वही होना था जो अक्सर भीड़ के हाथ चोरों के लगने पर होता है। युवकों ने एक लकड़ी का डंडा उठाया और इन पर बरसाना शुरू कर दिया। फिर चीखते-चिल्लाते ये नकली किन्नर खुद ही पूरी कहानी बयां करने लगे।

Trending Videos
वीडियो भी हो रहा वायरल
नकली किन्नर
किन्नरों की तरह स्वांग रचकर दो नकली किन्नर की पोल खुलते ही यहां इटावा कस्बे में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होनें किन्नर बने युवकों की पिटाई करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने नकरी किन्नर बने युवकों को मुर्गा बनाया और सबके सामने ही उनके कपड़े खुलवा दिए। इसका बाकायदा लोगों ने वीडियो भी बना लिया और अब ये सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोगों ने बताया कि बीते कई दिनों से यह दोनों युवक किन्नर बनकर वसूली कर रहे थे।