फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   weather turned as temperature goes down in jaipur and other parts of the state

मौसम ने फिर ली करवट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Wed, 07 Jun 2017 01:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
weather turned as temperature goes down in jaipur and other parts of the state
फाइल फोटो - फोटो : Internet
जयपुर में मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दी है। गुलाबीनगरी के आसमान को चारों तरफ से बादलों ने घेर लिया और कहीं कहीं छिटपुट बारिश भी हुई। पिछले 5 दिनों में राजस्थान में गर्मी ने कहर बरपाते हुए 10 लोगों की जान ले ली।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को भी गर्मी से लोग बेहाल रहे और पारा 45 डिग्री के उपर ही रहा लेकिन बुधवार को एकाएक बदले मौसम ने पारे को बहुत हद तक गिरा दिया और सुबह 8 बजे तक पारा 35 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों के भीतर हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश में मानसून 98 प्रतिशत रहने के आसार हैं तो वहीं प्रदेश में भी मानसून के समय पर आने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन


जून के पहले और मध्य सप्ताह में लोगों को उमस और गर्मी परेशान करती रहेगी, क्योंकि छिटपुट बारिश के दौर से जमीन की गर्मी हवा में सक्रिय हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed