फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Water logging is problem for student in a village of udaipur

कठिन है यहांं शिक्षा की डगर, स्कूल पहुंचने के लिए जान जोखिम में

Thu, 31 Aug 2017 01:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 31 Aug 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Water logging is problem for student in a village of udaipur
परेशानी में बच्चे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाल ही में हुए उदयपुर दौरे ने मेवाड़ की और सभी का ध्यान खींचा। पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राज्य की स्कूली शिक्षा की उपलब्धियों का खूब बखान किया।

विज्ञापन


लेकिन इसी उदयपुर जिले में एक गांव ऐसा भी है जहां मानसून सीजन में बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल तक का सफर तय करना होता है। यहां के मावली क्षेत्र के भॉंसोल में प्राथमिक स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को घुटनों-घुटनों तक  जमा पानी को पार करना होता है।
विज्ञापन


स्कूल प्रधानाचार्य के अनुसार यह क्षेत्र पहाड़ी से घिरा वह यहां नजदीक ही एक एनीकट है। 

कब निकलेगा समस्या का हल

Water logging is problem for student in a village of udaipur
जलभराव है समस्या

 प्रतिवर्ष बारिश के सीजन में एनीकट ओवरफ्लो हो जाने के कारण पूरे रास्ते में पानी जमा हो जाता है। स्थिति इतनी विकट हो जाती है कि कोई अकेला बच्चा  स्कूल नहीं पहुंच सकता।

सभी बच्चे एक साथ एक—दूसरे का हाथ थामकर स्कूल तक पहुंचते है। इस समस्या के बारें में कई बार जिला प्रशासन को अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन शायद सरकारी अधिकारी किसी अनहोनी का इंतजार कर रहें है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed