फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   union minister in jodhpur

किसानों की आमदनी दुगुना करना रहेगी प्राथमिकता, बोले केन्द्रीय मंत्री

Sun, 10 Sep 2017 06:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 10 Sep 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
union minister in jodhpur
गजेन्द्रसिंह शेखावत - फोटो : amar ujala
केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री बनने के बाद आज गजेन्द्रसिंह शेखावत रेल मार्ग से जोधपुर पहुंचे। यहां अपने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर मीडिया से कहा कि जनता ने उन्हें सांसद के रूप में चुनकर देश की सेवा करने का मौका दिया, इसके लिए वे उनके आभारी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है इससे उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के किसानों की आमदनी को दुगुना करने के संकल्प को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही, प्रदेश के किसानों के हित में काम करने के साथ ही कृषि की नई तकनीक और प्रयोग को लैब से लैण्ड तक लाने का प्रयास करेंगे। ताकि देश और प्रदेश का किसान खुशहाल हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने देश में किसानों के आत्महत्या के बढते मामलों के सवाल पर कहा कि यह दुभाग्यपूर्ण है। उन्होंने राजस्थान का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रदेश में अधिकतर समय अकाल होता है, लेकिन राजस्थान और खासकर पश्चिमी राजस्थान के लोगों ने इस अकाल और परिस्थितियों में सामंजस्य बिठा लिया है। ऐसे में मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि राजस्थान में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी उन्हें किसानों और प्रदेश के हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज स्वागत के दौरान लोगों के केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री को अगला मुख्यमंत्री बताने के सवाल पर वे बोले कि उन्होंने कभी भी इस भावना के साथ काम नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed