फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Union minister Alphons Kannanthanam will be the BJP candidate for Rajya Sabha bypoll in Rajasthan

अल्फोंस पहुंचे जयपुर, कल दाखिल करेंगे राज्यसभा सीट के लिए नामांकन

Sun, 05 Nov 2017 12:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Union minister Alphons Kannanthanam will be the BJP candidate for Rajya Sabha bypoll in Rajasthan
अल्फोंस कन्नाथनम - फोटो : ANI
केंद्रीय पर्यटन मंत्री अल्फोंस  कन्नथानम कल राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अल्फांसो को भाजपा ने राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। 
विज्ञापन


अल्फोंस कन्ननथनम हाल में किसी भी सदन से सदस्य नहीं हैं। अल्फोंस फिलहाल केन्द्रीय पर्यटन राज्य मंत्री का पदभार संभाले हुए हैं। राज्यसभा की यह सीट वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति बनने के बाद खाली हुई है।  इन चुनावों के चलते आज अल्फोंस  कन्नथानम जयपुर पहुंचे। यहां भाजपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में अल्फांसो ने राजस्थान से मिल रहे इस मौके लिए राजस्थान भाजपा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान से उन्हें राज्यसभा में जाने का मौका मिल रहा है, यह उनके लिए गौरव की बात है। पर्यटन की दृष्टि से राजस्थान काफी समृद्ध है और यहां इस क्षेत्र में करने को बहुत कुछ है। 
विज्ञापन

उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्यटन और आईटी के लिहाज से वे राजस्थान पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने यहां के स्थापत्य कला, किलों, मंदिरों आदि की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब वे दिल्ली में रहते थे तब राजस्थान उनका कई बार आना हुआ था। गौतरलब है कि अल्फोंस  कन्नथानम केरल से है और वे आईएएस अधिकारी रह चुके है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अल्फोंस  तय है जीत 

Union minister Alphons Kannanthanam will be the BJP candidate for Rajya Sabha bypoll in Rajasthan
अल्फोंस  कन्नानथानम - फोटो : Amar ujala
अल्फोंस  कन्नथानम की राजस्थान से राज्यसभा के लिए जीत तय मानी जा रही है। दरअसल, भाजपा के पास संख्याबल को देखते हुए कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का तय किया है। 

राजस्थान विधानसभा के 199 विधायकों को वोट करना है। इसमें भाजपा के 161 विधायक यहां पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में कांग्रेस के थोड़े से विधायक चाहते हुए भी भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। इसी बात के चलते कांग्रेस ने यह फैसला लिया है। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने बताया कि अल्फोंस  कन्नथानम इस सीट के लिए अपना नामांकन कल सुबह 10 बजे दाखिल करेंगे। इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। उन्होंने उम्मीद जताई की अल्फोंस  कन्नथानम के निर्वाचन से राजस्थान को पर्यटन और आई सेक्टर में विशेष फायदा मिलेगा। अल्फोंस  कन्नथानम का यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर स्वागत किया गया। 

अल्फोंस कन्ननथनम के राज्यसभा में पहुंचते ही भाजपा के सांसदों की संख्या राज्यसभा में फिर से 8 हो जाएगी। राज्यसभा से प्रदेश से 10 सदस्य चुने जाते हैं। शेष 2 कांग्रेस के हैं। अप्रैल, 2018 में दोनों ही सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed