फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   udaipur will soon get direct train to amritsar

लेकसिटी को रेलवे की एक और सौगात, ये सीधी ट्रेन आएगी यहां

Thu, 03 Aug 2017 01:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 03 Aug 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
udaipur will soon get direct train to amritsar
डेमो इमेज
उदयपुर से हरिद्वार तक सीधी रेल सेवा के बाद अब रेलवे उदयपुर को एक और सौगात दे सकता है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार कि उदयपुर से अमृतसर के लिए भी सीधी रेल सेवा की सौगात मेवाड़वासियों को मिलने वाली है। रेलवे सूत्रों के अनुसार अभी अजमेर-अमृतसर (श्री हरमन्दिर साहिब) के बीच सप्ताह में 4 दिन यह रेलगाड़ी चल रही है। इसे भी उदयपुर तक बढ़ाया जाएगा।

इस प्रस्ताव के साथ उदयपुर में रैक के रखरखाव का शिड्यूल भी उदयपुर से भेजा जा चुका है साथ ही उदयपुर और अजमेर के बीच ठहराव भी प्रस्तावित कर दिए गए हैं। इनमें राणा प्रताप नगर, मावली, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद स्टेशन शामिल किए गए हैं। अजमेर से दो अलग-अलग नंबरों से यह सेवा संचालित होती है। गुरु व शनि को अजमेर-अमृतसर (19611) चलती है, जो अजमेर से 17.55 बजे रवाना होती है और अगले दिन 14.45 बजे अमृतसर पहुंचती है। इसी तरह, सोम व बुध को अजमेर-अमृतसर (19613) चलती है जो अजमेर से 17.55 बजे रवाना होती है और अगले दिन अमृतसर सुबह 10.45 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन


इसी गाड़ी को इसके खाली समय का उपयोग करते हुए उदयपुर तक बढ़ाया जाना प्रस्तावित किया गया है। यह ट्रेन शुरू होने के बाद मेवाड़वासियों को जयपुर जाने के लिए एक और रेल सेवा मिलेगी जो सरिस्का, हिसार, फिरोजपुर, लुधियाना, मोगा, जालन्धर जाने वालों के लिए भी सौगात होगी। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने भी यह उम्मीद जताई है कि महीने-दो महीने में ही यह गाड़ी भी उदयपुर से शुरू हो जाएगी, क्योंकि इसके लिए उदयपुर में सारी जरूरी तकनीकी तैयारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed