{"_id":"597355034f1c1bf97e8b4694","slug":"udaipur-haridwar-train-scheduled-to-be-run-from-july-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"झीलों की नगरी से तीर्थ नगरी इस तारीख से मिलेगी सीधी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झीलों की नगरी से तीर्थ नगरी इस तारीख से मिलेगी सीधी ट्रेन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
झीलों की नगरी उदयपुर को एक नई ट्रेन मिलने जा रही है जिसके संचालन की नई तारीख का ऐलान हो गया है।
जानकारी के अनुसार उदयपुर से हरिद्वार के लिए ट्रेन अब 24 जुलाई के बजाय 28 जुलाई से शुरू होगी। बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों के चलते ट्रेन शुरू करने की तारीख बदली गई है। चर्चा यह भी है कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु उदयपुर आ सकते हैं। अब तक इस ट्रेन को दिल्ली से ही हरी झंडी दिखाना प्रस्तावित था। हालांकि, इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है।
स्थानीय रेलवे अधिकारी एस.सी. वर्मा के अनुसार उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन का नया शेड्यूल आ चुका है यह गाड़ी हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। उदयपुर से यह ट्रेन दोपहर 1.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। उसी दिन शाम 7.55 बजे हरिद्वार से रवाना होकर दूसरे दिन अपराह्न 4.50 बजे उदयपुर लौटेगी।
इस ट्रेन मे कुल बीस डिब्बे होगें जिनमें 12 स्लीपर, एक सेकंड एसी, दो थर्ड एसी और तीन जनरल शामिल हैं। इस ट्रेन को मावली, फतहनगर, कपासन, घोसुंडा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, गंगरार,भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, आसलपुर,जयपुर जंक्शन, गांधीनगर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, दिल्ली, बैरूट,शामली, रामपुर, टापरी, रुड़की स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेवाड़ से सीधे हरिद्वार के लिए सीधी रेल सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस ट्रेन को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी रेलवे को पत्र लिखा था।