{"_id":"627d780cf2254324af4e7434","slug":"two-people-dead-following-scuffle-at-wedding-function-in-bharatpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शादी समारोह में शख्स की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने एक हमलावर को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शादी समारोह में शख्स की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने एक हमलावर को उतारा मौत के घाट
Fri, 13 May 2022 02:44 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 13 May 2022 02:44 AM IST
सार
भरतपुर के एसपी श्याम सिंह ने कहा कि सुमित सिंह ठाकुर का सुरेश (22) नाम के व्यक्ति से हाथापाई हो गई, जो शादी समारोह में मौजूद था। सुमित ने सुरेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर इलाके में गुरुवार रात शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी समारोह में दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
भरतपुर के एसपी श्याम सिंह ने कहा कि सुमित सिंह ठाकुर का सुरेश (22) नाम के व्यक्ति से हाथापाई हो गई, जो शादी समारोह में मौजूद था। सुमित ने सुरेश को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने एक हमलावर सुमित के पिता विजेंद्र सिंह ठाकुर (55) को सुरेश की तरफ के सदस्यों ने पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
मामला कुम्हेर क्षेत्र के बावैन गांव का है यहां एक शादी समारोह चला रहा था। इस दौरान गांव के विजेंद्र ठाकुर का बेटा तेज रफ्तार में बाइक चलाता हुआ वहां से गुजरा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे टोका और बाइक तेज चलाने से मना किया।
विज्ञापन
लेकिन वह माना नहीं और काफी कहासुनी के बाद हाथापाई भी हो गई। फिर लड़के ने घर जाकर अपने पिता विजेंद्र ठाकुर को सारी बात बताई। बेटे को थप्पड़ मारने की घटना से गुस्साया विजेंद्र ठाकुर अपने साथ 8- 10 लोगों को लेकर शादी समारोह में जा पहुंचा और फायरिंग कर दी।
गोली सीधे दुल्हन के चाचा सुरेश को लगी इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुरेश के परिजन उसे लेकर आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान काफी अफरातफरी का माहौल बना गया और वहां मौजूद भीड़ ने विजेंद्र सिंह को पकड़ लिया और उसे मार डाला।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शादी समारोह में हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गई। भरतपुर के एसपी श्याम सिंह ने कहा क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।