फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   two man died in a crucial road accident in jaisalmmer

बोलेरो और दो बाइकों में भीषण भिडंत, दो की मौत

Sun, 27 Aug 2017 12:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 12:55 PM IST
विज्ञापन
two man died in a crucial road accident in jaisalmmer
डेमो इमेज
एक तेज रफ्तार बोलेरो  और दो बाइकों में हुई जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जैसलमेर के नहरी क्षेत्र चारणवाला ब्रांच में बोलेरो व मोटरसाईकिलों की भिड़ंत में दो जनों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चारणवला ब्रांच के 155 आरडी पुलिया पर दर्दनाक हादसा घटित हुआ। 155 आरडी पुलिया पर एक तेज रफ्तार बोलेरो कार की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया। वहीं बोलेरो गाड़ी ने पुलिया पर खड़ी एक अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चिन्नू निवासी इलियास खां व अमीन खां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सवार लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को नाचना अस्पतालय लेकर रवाना हुई ,लेकिन रास्ते में अमीन खां ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल इलियास खां को बीकानेर रेफर कर दिया गया। बीकानेर रेफरल के दौरान बीच रास्ते में ही इलियास खां की भी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बोलेरो कार को जब्त कर लिया है तथा बोलेरो चालक की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed