{"_id":"5975ed974f1c1b6c578b4a63","slug":"two-deaths-from-generator-smoke","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरेटर के धुएं ने ली दो की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरेटर के धुएं ने ली दो की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज यहां जनरेटर के धुंए ने दो लोगों की जान ले ली। बताया जा रहा है कि ये दोनों लोग कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।
घटना राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की है। यहां के गांगडतलाई के सेंडनानी गांव में दो जने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान कमरे के पास ही जनरेटर चालू था। जनरेटर का धुंआ कमरे की खिड़की के जरिये अंदर जा रहा था। घर के पास ही रहने वाला एक व्यक्ति उनमें से एक जने का ढूंढता हुआ कमरे के बाहर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उसे शक हुआ। जिसके बाद आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर पहुंचते ही कमरे में धुंआ ही धुंआ भरा हुआ था। दोनों लोग बेहोशी की हालत में कमरे में थे। आनन—फानन में दोनों जनों को लोग अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया दोनों की मौत दम घुटने से बताई जा रही है।