फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Twitter unblocks account of Rajasthan Congress Pradesh Committee

ट्विटर विवाद: माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अकाउंट अनब्लॉक किया

Sun, 15 Aug 2021 02:05 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Aug 2021 02:05 AM IST
सार

  • राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर हैंडल अनब्लॉक होने के बाद पहले ट्वीट में इसे ‘सत्य और स्वाभिमान की जीत’ बताया
  • ट्विटर ने राहुल गांधी व कांग्रेस के ट्विटर हैंडल के बाद बृहस्पतिवार को राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी का हैंडल भी ब्लॉक कर दिया था

विज्ञापन
Twitter unblocks account of Rajasthan Congress Pradesh Committee
ट्विटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Twitter

विस्तार

पिछले कुछ महीनों से भारत में ट्विटर से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी का अकाउंट 'अनब्लॉक' कर दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर हैंडल अनब्लॉक होने के बाद पहले ट्वीट में इसे ‘सत्य और स्वाभिमान की जीत’ बताया है।

विज्ञापन


डोटासरा ने ट्वीट किया, ‘ट्विटर ने राहुल गांधी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी व कांग्रेसी नेताओं के ट्विटर अकाउंट अनब्लॉक कर दिए हैं। ये सत्य और स्वाभिमान की जीत है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लेकिन अन्याय के खिलाफ न्याय की लड़ाई का अंत नहीं हुआ। हम सदैव सत्य के लिए लड़ेंगे और जीतेंगे।’ गौरतलब है कि ट्विटर ने राहुल गांधी व कांग्रेस के ट्विटर हैंडल के बाद बृहस्पतिवार को राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी का हैंडल भी ब्लॉक कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के साथ तकरार के बीच ट्विटर ने राहुल गांधी के अकाउंट को भी बहाल कर दिया है। एक सप्ताह तक अस्थायी तौर पर अकाउंट सस्पेंड करने के बाद ट्विटर ने शनिवार को यह कदम उठाया। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में दलित बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले में उसके परिजन की तस्वीर साझा करने को ट्विटर ने नियमों का उल्लंघन बताया था। इसके बाद ट्विटर ने राहुल समेत पार्टी और कई वरिष्ठ नेताओं के ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए थे। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल पिछले शनिवार को लॉक किया गया था। अनलॉक किए जाने के ठीक एक दिन पहले यानी शुक्रवार को वीडियो स्टेटमेंट जारी कर राहुल ने ट्विटर पर निशाना साधा था। राहुल ने कहा था कि एक कंपनी के रूप में देश की राजनीति तय करने का काम ट्विटर कर रहा है, जो लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है। उन्होंने कहा था कि ये केवल मेरी आवाज बंद करने की बात नहीं, करोड़ों लोगों को चुप कराने का मामला है।


माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मामले में शनिवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब ट्विटर भी राजनीति में आ गया है। छिंदवाड़ा में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह से ट्विटर अकाउंट को बंद करना अवैध और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समय आएगा जब इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट को अपने कृत्य के लिए स्पष्टीकरण देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed