{"_id":"59ae6cb94f1c1b7a078b4666","slug":"truck-driver-beaten-up-by-gaurakshaks-in-barmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'गोरक्षकों' ने गधे को गाय समझकर पिकअप ड्राइवर और साथियों की कर डाली धुनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'गोरक्षकों' ने गधे को गाय समझकर पिकअप ड्राइवर और साथियों की कर डाली धुनाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप ड्राइवर और उसका साथी चिल्लाते रहे कि एक बार गाड़ी तो देख लो, पर उनके सिर कुछ और ही भूत सवार था। जब हकीकत सामने आई तो कथित गोरक्षकों के काटो तो खून नहीं। वे फिर वहां से भागते नजर आए।
मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले के सिणधरी थाना इलाके के कालुड़ी गांव का है। यहां गोतस्करी की आशंका के चलते कथित गोरक्षकों ने एक पिकअप को रुकवाया। इन्होंने बिना जांच-पड़ताल केे पिकअप में गायें होने का आरोप जड़ते हुए चालक और अन्य लोगों से मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान ड्राइवर और उसके साथ हकीकत बयां करते रहे कि एक बार गाड़ी तो देख ले, लेकिन वे तो हाथ-पैर तोड़ने पर उतारु थे। पर जब मामला साफ हुआ तो मारपीट करने वाले गौरक्षक वहां से भाग निकले।

खोया हुआ गधा ढूंढ के ले जा रहे थे
Cow
दरअसल, इस पिकअप में गाय नहीं बल्कि गधा था। गोरक्षकों ने इसे गाय समझ लिया और गोतस्करी का आरोप लगाते हुए मारपीट की।
हुआ यूं कि अर्जुनराम नाम के एक शख्स का गधा खो गया था जिसको तलाश करते हुए अर्जुनराम और उसके साथी कालूड़ी गांव चले गए। यहां पर उन्हें गधा मिल गया, जिसको उन्होंने पिकअप में डाल दिया और वो वहां से रवाना हो गए।
थोड़ी देर बाद तथाकथित गौरक्षक हल्ला मचाते हुए वहां आ गए और पिकअप का पीछाकर उसे रुकवा दिया। बिना कुछ जांच-पड़ताल उन्होंने पिकअप में सवार लोगों से मारपीट शुरू कर दी। बाद में काफी देर तक वे नहीं माने कि अंदर गाय नहीं गधा है। इस संबध में पीड़ित ने सिणधरी थाने में मामला दर्ज करवा दिया है ।