{"_id":"59832f4f4f1c1b632d8b46de","slug":"trains-re-started-on-ahmedabad-and-jodhpur-zone-affected-due-to-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश पड़ी धीमी तो ट्रेनों के लिए खुली राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश पड़ी धीमी तो ट्रेनों के लिए खुली राहें
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 03 Aug 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक सप्प्ताह से भी ज्यादा समय से बंद पड़े उत्तर पश्चिम रेलवे और पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद और समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर अब रेल यातायात पुन: शुरू किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के मालीयामीयानां स्टेशन पर भारी बारिश के कारण पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ था लेकिन अब बारिश का दौर धीमा पड़ने से इसे फिर से शुरु किया जा रहा है जिससे इस रुट पर प्रभावित हुई गाड़ियों का संचालन उनके तय मार्गों पर किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 79437, मेहसाना-आबूरोड रेलसेवा, 4 अगस्त से अपने तय समय पर इन स्टेशनों के बीच चलेगी। ऐसे ही गाड़ी संख्या 79438, आबूरोड-मेहसाना रेलसेवा, 5 अगस्त से पुनः संचालित की जाएगी।
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर रेलगाड़ियां भी शुरू
जोधपुर रेल मंडल के समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर भी पानी भर जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ था जिसे दोबारा शुरु किया जाएगा जा रहा है। अब बारिश के कम होने पर इस रेलखंड पर आज से रेलगाड़ियों का संचालन दोबारा से शुरु कर दिया गया है।