फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Toilet: ek prem katha... The mayor's funda, took 1500 cleaners to the movie in jaipur

टॉयलेटः एक प्रेम कथा... महापौर का फंडा, 1500 सफाईकर्मियों को ले गए मूवी दिखाने

Sun, 20 Aug 2017 06:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 20 Aug 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
Toilet: ek prem katha... The mayor's funda, took 1500 cleaners to the movie in jaipur
मूवी देखते महापौर, अधिकारी और कर्मचारी - फोटो : Vishnu Sharma
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत शहर को स्वच्छ बनाने के मकसद से एक महापौर ने एक अनोखा प्रयास किया और लगभग 1500 सफाईकर्मियों और निगम अधिकारियों को थियेटर में ले गए। जहां उन्हें टॉयलेट एक प्रेम कथा मूवी दिखाकर स्वच्छ भारत, स्वच्छ शहर की शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन


रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वच्छता  अभियान में एक नया अध्याय जोड़ने का काम किया जयपुर के महापौर डॉ. अशोक लाहोटी ने। वे आज नगर निगम जयपुर के करीब 1500 सफाईकर्मियों, जमादारों और कच्ची बस्ती के लोगों को बाईस गोदाम स्थित ऑयनॉक्स क्रिस्टल पॉम मल्टीप्लेक्स में लेकर गए। जहां उन्हें टॉयलेटः एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई।
विज्ञापन


केशव और जया दो किरदारों के इर्द-गर्द बुनी गई इस फिल्म के माध्यम से लोगों ने शौचालय के महत्व को समझा। सुबह 9 से 12 और दोपहर 12 से 3 बजे तक के शो में नगर निगम के सफाईकर्मियों, जमादारों और कच्ची बस्ती के लोगों ने फिल्म का मजा लिया। इस दौरान महापौर लाहोटी, निगम सीईओ रवि जैन समेत आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

मूवी से इस तरह दिया स्वच्छता का संदेश

Toilet: ek prem katha... The mayor's funda, took 1500 cleaners to the movie in jaipur
'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' - फोटो : अमर उजाला
महापौर लाहोटी ने बताया कि इस मूवी के माध्यम के नगर निगम जयपुर के कर्मचारी-अधिकारियों और कच्ची बस्ती के लोगों ने खुले में शौच से मुक्ति का संदेश ग्रहण किया। महापौर ने बताया कि इस फिल्म के माध्यम से सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी के स्वच्छता के मिशन में सहयोगी बन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि टॉयलेट: एक प्रेम कथा एक भारतीय हिन्दी फिल्म है जिसका निर्देशन नारायण सिंह ने किया है। यह एक हास्य-व्यंग्य फिल्‍म है जो ग्रामीण इलाकों में स्‍वच्‍छता के महत्‍व जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रकाश डालती है। फिल्‍म की कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान से प्रेरित है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, अनुपम खेर और सना खान हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed