फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   three people died due to heavy rain

जारी है बारिश का कहर, बीते 12 घंटे में तीन लोगों की मौत, अभी राहत के आसार नहीं

Tue, 25 Jul 2017 11:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 25 Jul 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
three people died due to heavy rain
फाइल फोटो।
इस वक्त देश के कई हिस्सों में मानसून पूर्ण रुप से सक्रिय है। लेकिन जिन क्षेत्रों में अधिक बारिश हो रही है वहां लोगों की जान पर बन आई है। राजस्थान के गुजरात सीमा से लगते जिलों में इन दिनों बारिश कहर बरपा रही है।
विज्ञापन



बीते 12 घंटों के दौरान अकेले उदयपुर संभाग में भारी बारिश तीन लोगों की मौत का कारण बन गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि को डूंगरपुर जिले में हिम्मतपुर पुल पर एक कार बह गई। कार में दो जने सवार थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से पूरी रात्रि राहत अभियान चलाया गया। दोनों व्यक्तियों के शव आज सुबह आठ बजे सायरा बांध के नजदीक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार जानलेवा बन रही है बारिश

three people died due to heavy rain
फाइल फोटो।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मेवाड़ा गांव के हैं। जिनमें एक का नाम अमित कलाल है, जबकि दूसरे के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं उदयपुर के गोगुंदा में एक मकान गिर गया। जिसमं एक व्यक्ति की मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार गांव में कच्चा मकान गिरने से सुरमाराम नाम के व्यक्ति हो गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व उदयपुर संभाग में हो रही भारी बारिश पांच से अधिक जिंदगीयां लील चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed