{"_id":"596b7a994f1c1bdc368b480d","slug":"three-people-die-due-to-poisonous-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली गैस ने ली बाप-बेटे सहित तीन की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली गैस ने ली बाप-बेटे सहित तीन की जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में आज जहरीली गैस के रिसाव ने बाप—बेटे सहित तीन जनों की जान ले ली। ये लोग यहां कुएं में सफाई और पाइपों के बोल्ट कसने का काम कर रहे थे। इसी दौरान ये जानलेवा हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, भरतपुर के नगला बरेला गांव में आज दो भाई वीरेंद्र और मोहन कुएं में सफाई और पाइपों में लगे बोल्ट को कसने के लिए नीचे उतरे। बताया जा रहा है कि यहां कुएं में कुछ देर बाद ही एक जने को सांस लेने में तकलीफ आई। इस पर उसने अपने भाई को इसके बारे में बताया, लेकिन उसने उसकी तबीयत खराब होने के कहकर बात को अनसुना कर दिया। थोड़ी देर बाद ही जब दूसरे भाई को भी ऐसी ही तकलीफ हुई, लेकिन तब तक वे कुछ समझ पाते दोनों बेहोश हो चुके थे।
जब काफी देर तक दोनों भाई कुएं से बाहर नहीं निकले तो पिता खड़ग सिंह उन्हें देखने के लिए कुएं में उतर गए। इसके बाद जहरीली गैस के कारण उनका भी दम घुट गया। जब आसपास के लोगों और परिजनों को इसका पता लगा तो उन्होंने तुरंत चिकसाना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया है। प्रथम दृष्टया मामला जहरीली गैस रिसाव का माना जा रहा है।