{"_id":"597eedca4f1c1b05588b4cf8","slug":"three-injured-in-panther-attack-near-ranthambore-national-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंथर के हमले में तीन घायल, दो बच्चों की स्थिति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंथर के हमले में तीन घायल, दो बच्चों की स्थिति गंभीर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 31 Jul 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
पैंथर को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास करने पहुंची वन विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
इंसान और जानवर के बीच की जंग काफी पुरानी है। लेकिन तेजी से कम हो रहे जंगलों के क्षेत्रफल ने इस जंग को और बढ़ाया है।
विज्ञापन
राजस्थान के सरिस्का नेशनल पार्क से लेकर रणथम्भौर अभ्यारण्य तक में जानवरों और इंसानों की खूनी जंग देखने को मिल रही है। ताजा घटनाक्रम में आज रणथम्भौर अभ्यारण्य से लगते एक गांव में एक पैंथर के हमले में तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
जिसमें दो बच्चों व एक महिला सम्मलित है। घटना अभ्यारण्य के नजदीक स्थित खुटूपुरा गांव की है। घायलों को गंभीर अवस्था में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना वन विभाग को भी दी गई है। साथ ही इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन