फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   This person created an eight feet long broom

इस शख्स ने बनाई आठ फीट लंबी झाड़ू, पीएम मोदी को करना चाहते हैं गिफ्ट

Mon, 02 Oct 2017 04:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
This person created an eight feet long broom
राहुल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर एक शख्स ने करीब आठ फीट लंबी झाड़ू बनाई है। झाड़ू को 'नमो ब्रूम्स' नाम दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान के कोटा जिले के रहने वाले राहुल जैन स्वच्छ भारत अभियान से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी। अपनी इसी सोच को लेकर उन्होंने ऐसी झाड़ू बनाई है जो आठ फीट लंबी है और करीब तीन इंच इसकी चौड़ाई है। राहुल ने इस झाड़ू का नाम 'नमो ब्रूम्स' रखा है। इस झाड़ू के एक ओर स्वच्छ भारत अभियान लिखा है और दूसरी ओर सबका साथ सबका विकास लिखा है। इसके साथ ही बाकायदा इस झाड़ू की कीमत भी तय की गई है जो 850 रुपए है।
विज्ञापन


अब राहुल की ख्वाहिश है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुद ये झाड़ू गिफ्ट करें और इसके लिए वे पिछले दो साल से प्रयासरत हैं। राहुल ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पीएमओ को मेल भी किया है, लेकिन अभी उन्हें अपाइंटमेंट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐस बनाई ये झाड़ू, जानिए

This person created an eight feet long broom
Swachh bharat mission
राहुल जैन के अनुसार वे इस झाड़ू को लिम्का बुक आॅफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज करवाना चाहते हैं। इसके लिए भी जानकारी जुटा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द इस झाड़ू का नाम आगे बढ़ाया जा सके। राहुल का कहना है कि इस झाड़ू को बनाने के लिए उन्होंने नारियल की पत्तियों का उपयोग किया है जो तमिलनाडु के पोलाइची से मंगवाई गई हैं। साथ ही, झाड़ू में लगा बांस भी असम से आया है। इस सामग्री के बाद भी उनके सामने झाड़ू बनाने को लेकर चुनौती थी। ऐसे में उन्होंने मध्यप्रदेश के झाबुआ में रहने वाले मजदूरों की सहायता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed