फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   thieves targeted a temple as they stolen donation box for the third time

शनिदेव को लगी चोरों की 'साढ़े साती', इस बार छाता लेकर चोरी करने आया चोर

Mon, 11 Sep 2017 02:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Sep 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
thieves targeted a temple as they stolen donation box for the third time
मंदिर का दानपात्र उड़ा ले जाता चोर - फोटो : amar ujala
एक शनि मंदिर में चोरों ने ऐसा आतंक मच रखा है कि चोर यहां हर बार आकर अलग-अलग तरीकों से दाखिल होते हैं और मंदिर के दानपात्र को उठा ले जाते हैं। अबकि बार तो एक चोर बतौर छाते के साथ घुसा और छाते के दम पर ही मंदिर से दानपात्र उड़ा ले गया। 
विज्ञापन


मामला जोधपुर शहर के शनिचर का थान स्थित शनि मंदिर का है जहां एकबार फिर रात को सेंध लग गई। तीसरी बार अज्ञात चोर ने वारदात को अंजाम दिया। इस बार छत के रास्ते से छाता लेकर घुसा ताकि पहचान नहीं हो सके। मगर सीसीटीवी कैमरे से उसकी पोल खुलती दिखी, हालांकि वह पकड़ में नहीं आया है। आज सुबह खांडाफलसा पुलिस ने मौका मुआयना किया। 
विज्ञापन


दरअसल शनिचर का थान स्थित शनि मंदिर चोरों के निशाने पर बना है। दो बार पहले भी चोर वारदात कर दानपात्र और अन्य सामग्री पार कर ले गए हैं, मगर पुलिस चोरों का सुराग नहीं ढूंढ पाई। कल रात को फिर अज्ञात चोर ने यहां पर वारदात को अंजाम दे डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीसीटीवी का निकाला तोड़, ऐसे छिपाया चेहरा

thieves targeted a temple as they stolen donation box for the third time
चोर ने कैमरे के सामने अपने आप को छाते से कवर कर लिया - फोटो : amar ujala
बताया गया कि अज्ञात चोर रात में यहां पर छत के रास्ते आया। इस बार वह अपनी पहचान को छिपाने के इरादे से छाता लेकर आया ताकि चेहरा नहीं दिख पाए। मंदिर में प्रवेश करने के साथ ही उसने सीसीटीवी कैमरे को घुमा दिया, मगर कैमरे का एंगल ऐसा था कि उसकी कारस्तानी कैद हो गई।

वह दानपात्र को उखाड़ कर वहीं पर खाली करता दिखा साथ ही छुट्टे पैसे छोड़ कर नोट ले गया। इतना ही नहीं वह जाते जाते अन्य सामग्री पर हाथ साफ करता दिखा। सुबह मंदिर में जब भक्तजन आए तब वारदात को पता लगा। इस पर खांडाफलसा पुलिस को सूचित किया गया। बताया जाता है कि इस मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है, इससे पूर्व दो बार हुई चोरी का आज तक खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस गश्त की पोल भी इस चोरी ने खोली है।​
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed