फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   thieves stolen jewellery of worth rs 15 lakh from a deserted house in alwar

चोरों ने सूने मकान पर बोला धावा और ले उड़े 15 लाख रुपए का माल

Sun, 20 Aug 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
thieves stolen jewellery of worth rs 15 lakh from a deserted house in alwar
डेमो इमेज
अलवर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंदी पर है कि यहां कोई भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीती रात यहां उद्योग नगर थाना इलाके में एक घर से अज्ञात चोर करीब 15 लाख रुपए का माल समेट कर पार हो गए । हालांकि ग्रामीणों अपने अपने स्तर पर छापामार कार्रवाई कर चार जनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया  पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है ।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार उद्योग नगर थाना इलाके के मीणापूरा गांव में कैलाश मीणा के घर में बीती रात चोरी हो गई यह परिवार अपने नए मकान में सोया हुआ था और पुराने मकान में उन्होंने जेवरात रखे हुए थे । इस बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने सूने मकान में धावा बोल दिया और कुंडी ताला तोड़कर मकान में घुसे और संदूक वगैरह को खंगालकर उनमें से करीब 35 तोला सोना 5 किलो चांदी सहित अन्य सामान पार कर ले गए ।
विज्ञापन


इसकी सूचना मकान मालिक  कैलाश मीणा ने उद्योग नगर थाना पुलिस को दे दी उसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चोरों की खोजबीन शुरू की तो कुछ संदिग्ध मिले जिन्हें ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की सहायता से खोजबीन करने की कोशिश की लेकिन  चोरों का कोई पता नहीं चला पुलिस ने अभी कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed