{"_id":"59b64e714f1c1bf07f8b5f31","slug":"thieves-have-done-this-mistake-the-owner-caught-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी हुई कार घर के सामने से निकली, फिर हुआ ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी हुई कार घर के सामने से निकली, फिर हुआ ये
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
वाहन चोर
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों की ये होशियारी आज उन्हें महंगी भी पड़ गई। चोरी की जिस कार को उन्होंने बेची, वह कार खरीदने वाला वहीं से लेकर जा रहा था जहां से उसे चुराई गई थी। इस पर कार मालिक ने उन्हें देख लिया और फिर ये हुआ।
दरअसल, उदयपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी माछला मगरा से चोरों ने कार चुराने के बाद उसे बेच दिया। इस पर कार खरीदने वाला व्यक्ति और अन्य कार को माछला मगरा कॉलोनी से लेकर निकले। इस दौरान कार मालिक और उसके दोस्त ने कार देखी और पीछा किया। वे करीब 250 मीटर की दूरी पर कार को रोकने में सफल रहे। इसके बाद कार चलाने वाले पकड़े गए। चोर समझकर वहां जमा हुए लोगों ने कार चलाने वालों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद सूरजपोल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार माछला मगरा से चोरों ने शनिवार रात कार चुराकर उसी समय उसका सौदा कर दिया। इसके बाद दो खरीददार कार को लेकर सुबह वारदात स्थल से गुजर रहे थे उसी समय कार मालिक और उसके दोस्त की उन पर नजर पड़ गई। उन्होंने दोनों खरीददारों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं कार मालिक माछला मगरा निवासी धर्मेश बोल्या की रिपोर्ट पर कार के कथित खरीदार मोहम्मद कलाम व मोहम्मद शाहरूख को गिरफ्तार किया। कार के कथित खरीदारों के अनुसार चोरी का मुख्य आरोपी गौतम फटक अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।