{"_id":"5a0809af4f1c1b8e698bae49","slug":"these-tribal-people-came-far-away-from-distant-villages-for-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां पार करने पड़ते हैं नदी, नाले और दुर्गम दर्रे, तब मिलता है इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां पार करने पड़ते हैं नदी, नाले और दुर्गम दर्रे, तब मिलता है इलाज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 12 Nov 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
मरीज को चारपाई पर लेटाकर इलाज कराने ले जाते आदिवासी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह एक बड़ी सच्चाई है। घर में कोई बीमार हो जाए तो चारपाई पर सुलाकर नदी, नाले और पहाड़ पार कर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। ऐसे में जब अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल हो या फिर अन्य सुविधाएं नहीं हो तो इनकी समस्या और बढ़ जाती है।
हम बात कर रहे है राजस्थान के उदयपुर जिले की। यहां आदिवासी अंचल में कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। रिमोट एरिया में स्थित इन गांवों में रहने वालों को जीने के लिए हर दिन परिस्थितियों से संघर्ष करना पड़ता है। घर में कोई बीमार हो जाए तो पूरे परिवार पर आफत आ जाती है। बीमार को चारपाई पर डालकर पहाड़, नदी, नाले पार करते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जाता है। दरअसल, इन गांवों में मेडिकल की सुविधाओं का अभाव है।

8 किलोमीटर पैदल चलने के बाद दिखाई पड़ती है सड़क
दुर्गम इलाकों में मुश्किल भरे रास्ते तय कर पहुंचना पड़ता है अस्पताल तक
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश में पिछले छह दिन से जारी डॉक्टरों की हड़ताल के बाद तो हालात और बिगड़ गए हैं। अस्पताल पहुंचने के बाद भी इन लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। पैसों की कमी के चलते ये प्राइवेट अस्पताल में नहीं जा पाते। ग्रामीण कई बार अपनी इन समस्याओं के बारे में अफसरों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन दुर्गम मार्ग को सुगम बनाने की कोई जुगत नहीं बन पा रही है।
यहां हालात इतने खराब हैं कि बीमारों को उनके परिजन चारपाई पर लेटाकर करीब आठ किमी का पहाड़ी रास्ता तय करके और नदियों को पार कर मुख्य रास्ते तक पहुंचते हैं। यह मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-76 है जो कि उदयपुर सिरोही को जोड़ता है। यहां पर सामान्य तौर पर वाहन रूकते नहीं है। कोई वाहन मिल जाए तो ईश्वर की कृपा ही मानिए। मरीज समय पर अस्पताल पहुंच जाते हैं अन्यथा सब कुछ विधि के हाथ है।