{"_id":"5975db3d4f1c1b4e7e8b47de","slug":"theft-in-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का यह हाल देख रह गए हक्के-बक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का यह हाल देख रह गए हक्के-बक्के
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी देते पीड़ित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ घंटों बाद घर लौटे तो सभी घर की हालत देखकर चौंक गए। यहां घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और लाखों के जेवरात गायब थे।
मामला कोटा शहर से जुड़ा है। यहां के रामपुरा कोतवाली थाना इलाके में आज दिनदहाड़े चोर सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर गए। गुलाबबाड़ी स्थित मकान में चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराकर फरार हो गए। पीड़ित अजय ने बताया कि वह अपने परिवारजनों के साथ तलवंडी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ घंटों बाद जब लौटे तो घर के ताले टूटे हुए मिले। फिलहाल उन्होंने रामपुरा कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। यहां आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस खंगाल रही है।