फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The revenue board, decisions are also made online in the country

देश में डिजिटल हो गया ये राजस्व मंडल, फैसले भी आॅनलाइन

Wed, 27 Sep 2017 08:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
The revenue board, decisions are also made online in the country
राजस्व मण्डल
राजस्व मंडल अजमेर में आज से एक नए युग की शुरुआत हुई। देश में चल रहे डिजिटलाइजेशन के दौर में मंडल ने भी खुद को डिजिटल रूप से सशक्त किया है। मंडल के सारे फैसले अब आॅनलाइन उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही राजस्व न्यायालयों से संबंधित अन्य कामकाज भी आॅनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्व मण्डल अध्यक्ष वी. श्रीनिवास ने बताया कि डिजीटल राजस्व मंडल आज शुरुआत की गई। मंडल के डिजिटलाइजेशन हेतु कई नवाचार प्रयोग में लाए जा रहे हैं। इसके तहत प्रथम बार राजस्व प्रकरणों (निर्णयों) को राजस्व मंडल की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इससे निर्णयों की जानकारी आम जनता को तुरंत हो सकेगी और पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा। राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता लाने, मंडल द्वारा निर्णय अपलोड करने के साथ ही सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा सुनवाई किए जाने वाले प्रकरणों की सूची (काॅज लिस्ट) और निर्णय आर.सी.एम.एस वेब पोर्टल पर डालने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राजस्व मंडल को डिजिटल करके पंजीयन विभाग व राजस्व विभाग को भी आपस में जोड़ा जाएगा। श्रीनिवास ने बताया कि अब रीविजन प्रकरणों से संबंधित अधीनस्थ न्यायालयों की पत्रावलियों का आॅनलाइन फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मण्डल में लगने वाले केसेज (काॅज लिस्ट) को भी कम्प्यूटर से बनाया जाएगा। साथ ही, ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि केसेज से संबंधित वकीलों को लगने वाले प्रकरणों का एसएमएस चला जाएगा। मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि सभी उपपंजीयक कार्यालय में होने वाले पंजीकृत दस्तावेजों की सूचना संबंधित तहसील में कम्प्यूटर के माध्यम से उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed