{"_id":"5a7d5f154f1c1b93268b9247","slug":"the-person-reached-the-office-of-the-electicity-department-with-sword-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलवार लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचा ये शख्स और तान दी मुलाजिमों पर, मच गया हड़कम्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवार लेकर सरकारी दफ्तर पहुंचा ये शख्स और तान दी मुलाजिमों पर, मच गया हड़कम्प
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Feb 2018 02:29 PM IST
विज्ञापन
तलवार हाथ में लिए आरोपित
- फोटो : amar ujala
सरकारी दफ्तर में जैसे ही ये शख्स तलवार लेकर पहुंचा हर कोई सकपका गया। गुस्साए व्यक्ति ने यहां पहुंचते ही सरकारी मुलाजिमों पर तलवार तान दी। फिर क्या था पूरे आॅफिस में ही हड़कम्प मच गया।
दरअसल पूरा मामला जोधपुर शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित डिस्कॉम कार्यालय का है। यहां बिजली चोरी की कार्रवाई से नाराज एक व्यक्ति तलवार के साथ डिस्कॉम कार्यालय में घुस गया। इस दौरान आरोपी व्यक्ति ने डिस्कॉम की जेईएन आरती सिंह पर हमला करने का भी प्रयास किया और उसने तलवार के साथ मारने की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर डिस्कॉम कार्यालय में आज अब्दुल हकीम तलवार लेकर घुस आया और हंगामा करने लगा। जैसे ही आॅफिस में कार्यरत कर्मचारियों को इसकी भनक लगी तो वहां काफी भीड़ जमा हो गई। तलवार लेकर आए अब्दुल हकीम से लोग समझाईश करने लगे, लेकिन उसने किसी की भी एक नहीं सुनी।

Trending Videos
यूं निपटा मामला
डेमो इमेज
आक्रोशित अब्दुल हकीम बिजली कर्मचारियों को मारने की धमकी देता रहा। मामला बढ़ता देख डिस्कॉम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी और सूचना के बाद सूरसागर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में अब्दुल हकीम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
डिस्कॉम में इस तरह दिनदहाड़े घुसकर तलवार लहराने के मामले को जोधपुर डिस्कॉम एमडी आरती डोगरा ने भी गंभीरता से लिया है और इस संबंध में पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ से भी बात की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि आरोपित बिजली चोरी को लेकर की गई कार्रवाई से नाराज था और इसी के चलते कर्मचारियों को धमकाने डिस्कॉम आॅफिर पहुंच गया।