{"_id":"59b636954f1c1be37f8b5e90","slug":"the-heart-touching-story-of-haribhau-who-was-arrested-as-sohrab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोहराब निकला हरिभाऊ, 10 साल बाद मिला, तो छलक पड़े आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहराब निकला हरिभाऊ, 10 साल बाद मिला, तो छलक पड़े आंसू
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
अपने परिवार से मिला हरिभाउ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं मध्यप्रदेश के रहने वाले हरिभाऊ के साथ नियति ने ऐसा खेल खेला कि वह दस सालों तक अपने परिजनों से दूर रहा, लेकिन आखिरकार एक दशक बीत जाने के बाद जब परिजन हरिभाऊ से मिले, तो उनकी आंखे छलक उठी।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर पुलिस थाना सदर ने पिछले दिनों कार्रवाई करते हुए कुंजालडी गांव से एक संदिग्ध सोहराब को गिरफ्तार किया था। संदिग्ध की गिरफ्तारी के साथ पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे विभिन्न सुरक्षा एजेसिंया को सुपुर्द कर दिया गया।
सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में संदिग्ध की शिनाख्त हरिभाऊ (52) पुत्र शिवाजी वीरखरे निवासी पांदुरना जिला छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश हुई। संदिग्ध मानसिक विक्षिप्त होने के कारण अपनी सूचना नहीं दे पा रहा था। संदिग्ध की मानसिक विक्षिप्त स्थिति देखते हुए एसपी गौरव यादव के निर्देशानुसार सदर थानाधिकारी महेश श्रीमाली की टीम ने संदिग्ध के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क किया।

बेटे ने 10 साल बाद देखा पिता को
अपने बेटे के साथ हरिभाउ
- फोटो : amar ujala
पुलिस से संपर्क किए जाने के बाद हरिभाऊ का बेटा पंकज अपने परिजनों के साथ स्वर्ण नगरी पहुंचा। परिजनों के साथ स्वर्ण नगरी पहुंचे पंकज ने बताया कि पिछले दस सालों से उसके पिता हरिभाऊ लापता थे तथा उनकी तलाशी के लिए काफी प्रयास किए गए लेकिन सभी प्रयास विफल साबित हुए।
दस साल के बाद अपने पिता को देखकर पंकज की आंखें भर आई। वहीं पुलिस ने हरिभाउ को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। हरिभाऊ के पुत्र पंकज ने अपने बिछड़े पिता से मिलाने पर खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।