{"_id":"59b644034f1c1bf07f8b5eeb","slug":"the-child-born-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"थड़ी पर चाय पी रही प्रसूता ने सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थड़ी पर चाय पी रही प्रसूता ने सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल लाई गई प्रसूता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रसूता आज अपने परिजनों के साथ बाजार आई थी। इसी दौरान यहां रास्ते में जनाना अस्पताल के पास चाय पीने बैठी ही थी कि उसके प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आनन-फानन में अस्पताल से सौ मीटर दूर ही उसका प्रसव कराया गया।
घटना अलवर जिले की है। यहां के लक्ष्मणगढ़ की रहने वाली सरजी आज अलवर शहर में परिजनों के साथ बाजार आई हुई थी। इसी दौरान रास्ते में वह जनाना अस्पताल के बाहर स्थित चाय की थड़ी पर चाय पी रही थी। वह प्रसूता थी और चाय पीने के दौरान ही उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके चलते उसे अस्पताल तक ले जाने का समय भी नहीं मिला। तभी मजबूरी में सड़क पर ही उसका प्रसव कराया गया। उधर, जैसे ही वहां मौजूद लोगों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी सूचना दी तुरंत मौके पर एंबुलेंस आई। एंबुलेंस की मदद से जच्चा और बच्चा दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. कल्पना माथुर ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।