फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   The BJP leader did not pay the home loan, after this his house seized

लोन नहीं चुकाया, तो भाजपा नेता को घर के अंदर ही कर दिया बंद

Mon, 16 Oct 2017 04:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 04:30 PM IST
विज्ञापन
The BJP leader did not pay the home loan, after this his house seized
ये घर किया सीज - फोटो : amar ujala
भाजपा नेता द्वारा लोन नहीं चुकाने पर एक निजी बैंक ने घर के साथ-साथ भाजपा नेता को भी घर के अंदर ही बंद कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ये चौंकाने वाला मामला राजस्थान के उदयपुर का है। यहां दुर्गा नर्सरी शिवपार्क में मोतीलाल डांगी का घर है। डांगी स्थानीय भाजपा के नेता बताए जा रहे हैं। कैपिटल फर्स्ट लिमिटेड बैंक के अधिकारियों अनुसार मोतीलाल डांगी ने 3 करोड़ 51 लाख 73 हजार 531 रुपए 48 पैसे का होम लोन लिया था। इसमें से करीब 80 लाख का बकाया चल रहा है।

यह लोन डांगी ने वर्ष 2002 में लिया था। बैंक ने इस सम्बंध में 4 अक्टूबर 2016 को डिमाण्ड नोटिस भी दिया था। इसके बाद भी डांगी ने पैसा नहीं चुकाया। इस बीच, बीते दिन की शाम को सीज का नोटिस मिलने के बाद से ही डांगी ने बैंक से सम्पर्क नहीं किया।
विज्ञापन

अब भाजपा नेता उठाएंगे ये कदम

The BJP leader did not pay the home loan, after this his house seized
गेट पर लगी सील - फोटो : amar ujala
इस पर आज कार्रवाई करते हुए बैंक ने घर को सीज कर दिया। साथ ही, अपने दो गार्ड भी घर के दरवाजे पर तैनात कर दिए। जानकारी के अनुसार, डांगी को प्रतिमाह 4 लाख 31 हजार की इंस्टालमेंट देनी थी, जो 19 महीने की बाकी चल रही है। वहीं, सीज की गई प्रोपर्टी की कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है।

उधर, सीज कार्रवाई के दौरान बैंक की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। जिस समय बैंक ने घर सीज किया उस वक्त मोतीलाल डांगी घर के अंदर ही थे। इसके बावजूद घर के साथ उन्हें भी अंदर सीज कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार पूरे मामले के बाद अब डांगी द्वारा पुलिस में मामला दर्ज करवाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed