फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Test of howitzer gun start in pokhran of rajasthan

पोकरण में प्रारंभ हुआ अमेरिका से आई हॉवित्जर तोपों का परीक्षण

Fri, 09 Jun 2017 09:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
Test of howitzer gun start in pokhran of rajasthan
फाइल फोटो।

राजस्थान की पोकरण फायरिंग रेंज में अमेरिका से आई हॉवित्जर तोपों की गूंज सुनाई देना प्रारंभ में हो गई। इन तोपों का परीक्षण बृहस्पतिवार से प्रारंभ हो गया। जानकारी के अनुसार आगामी दो माह तक इन तोपों का यहां परीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार से प्रारंभ हुए परीक्षण के दौरान सेना के विशेषज्ञों के अतिरिक्त अन्य देशों के वैज्ञानिक भी यहां पहुंचे हुए है। गौरतलब है कि ये तोपें पिछले माह ही पोकरण पहुंच गई थी। लेकिन इनका परीक्षण प्रारंभ नहीं हो सका था।
विज्ञापन


भारतीय सेना में करीब तीन दशक बाद नई तोपे सम्मलित होने जा रही है। परीक्षण के बाद तीन और हॉवित्जर तोपें भारत लाई जाएंगी। अमेरिका की बीएई कंपनी के साथ हुई करार में कुल 145 हॉवित्जर तोपें भारत को मिलेगी। जिसमें 25 तोपें अमेरिका से आएंगी जबकि अन्य 120 तोप बीएई कंपनी भारत की महिन्द्रा कंपनी के साथ मिलकर भारत में तैयार करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed