फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ten girl students of Pali met the Chief Minister

Jaipur: पाली की दस मेधावियों से सीएम ने की मुलाकात, 'उड़ान' योजना के लिए छात्राओं ने किया धन्यवाद

Tue, 28 Feb 2023 07:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 28 Feb 2023 07:34 AM IST
सार

पाली जिले की दस मेधावी बालिकाओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। बालिकाओं ने 'उड़ान' योजना के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
Ten girl students of Pali met the Chief Minister
छात्राओं से मिले सीएम - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में पाली जिले की दस मेधावी बालिकाओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्राओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, निःशुल्क यूनिफॉर्म, बाल-गोपाल योजना, अनुप्रति कोचिंग योजना, राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस जैसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। चार सालों में 211 महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें 94 बालिका महाविद्यालय हैं। साथ ही, विद्यालय को 500 बालिकाओं के नामांकन पर महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं एवं महिलाओं को उड़ान योजना के तहत निःशुल्क सैनेटरी नैपकिन दिए जा रहे हैं। बालिकाओं ने विशेष रूप से 'उड़ान' योजना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस योजना से प्रदेश की महिलाओं एवं बालिकाओं का स्वास्थ्य प्रबंधन बेहतर हुआ है तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आया है।
विज्ञापन


हवाई यात्रा का आनंद लिया
इससे पहले इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने जोधपुर से जयपुर निःशुल्क हवाई यात्रा का आनंद लिया। बालिकाओं ने इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान, बिड़ला मंदिर, जलधारा, सेन्ट्रल पार्क, अल्बर्ट म्यूजियम सहित शहर के विभिन्न ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। छात्राओं ने मुख्य सचिव उषा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया गया नवाचार
पाली जिला कलक्टर नमित मेहता ने बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए सत्र 2021-22 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दस मेधावी छात्राओं के लिए निःशुल्क हवाई यात्रा की घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली आठ तथा जनजाति वर्ग में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली दो छात्राओं का चयन किया गया।

इन बेटियों ने की यात्रा

  • भावना चौधरी, राउमावि सवराड  
  • नीतू गोस्वामी, राबाउमावि डोली कल्लन रायपुर
  • अक्षरा, राउमावि हापट
  • सुरभि कुमारी, राउमावि माडा
  • पूजा देवासी, राउमावि बेरा
  • खुशबू, सेठ मुकुंदचन्द बालिका विद्यालय
  • निवेदिता वैष्णव, श्री गोविंद राबाउमावि रायपुर
  • अंजलि कुमारी, राउमावि बालुपुरा सुमेरपुर
  • कन्याकुमारी, राउमावि खेतरली
  • पूजा कुमारी, राउमावि भीमाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed