फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   temporary augmentation of trains in jodhpur barmer route due to rain

भारी बारिश के कारण ट्रेनें रद्द,कई ट्रेनें प्रभावित

Mon, 31 Jul 2017 12:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 31 Jul 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
temporary augmentation of trains in jodhpur barmer route due to rain
पानी में बुरी तरह डूबा जालोर रेलवे स्टेशन - फोटो : amar ujala
राजस्थान के दक्षिण पश्चिमी हिस्सों में आज लगातार 10वें दिन भी बारिश के चलते रेलसेवाएं प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार जोधपुर मंडल के समदड़ी-बाड़मेर रेलखंड पर भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रेक पर पानी भर गया है जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि फिलहाल दो ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है वहीं 5 ट्रेनों का आंशिक तौर पर रद्दीकरण किया गया है। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुई रद्द

1.बाड़मेर से चलकर कालका-हरिद्वार को जाने वाली गाड़ी संख्या 14888/24888, बाड़मेर-कालका-हरिद्वार ट्रेन को आज रद्द किया गया है।

2.वहीं,बाड़मेर जोधपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन को रद्द किया गया है। 

इन ट्रेनों को आंशिक तौर पर किया गया रद्द 

1.आज बाड़मेर से चलने वाली गाड़ी संख्या 14662, बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर को समदड़ी से चलाया जाएगा यानि आज ये ट्रेन बाड़मेर-समदड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

2.गुवाहाटी से चलकर बाड़मेर आने वाली गाड़ी संख्या 15632, गुवाहाटी-बाड़मेर ट्रेन को जोधपुर तक ही संचालित किया जाएगा यानी ये ट्रेन मारवाड़-जोधपुर-बाड़मेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 
3.जोधपुर बाड़मेर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54813 आज जोधपुर से बालोतरा के बीच ही संचालित होगी यानी यह रेलसेवा बालोतरा-बाड़मेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।  

4.ऐसे ही गाड़ी संख्या 54814, बाडमेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन, बाड़मेर से बालोतरा के बीच ही संचालित की जाएगी। 
5.बाड़मेर जोधपुर के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 74844, बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन को आज  समदड़ी से चलाया जाएगा यानी यह ट्रेन बाड़मेर-समदड़ी के बीच आंशिक रद्द रहेगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed