{"_id":"59a7c9c14f1c1bed278b4958","slug":"suicide-in-jodhpur-four-die-including-two-children","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने बेटा और बेटी को मारकर लगाया फंदा, ये है पूरा मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने बेटा और बेटी को मारकर लगाया फंदा, ये है पूरा मामला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 31 Aug 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
शवों को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : amar ujala
शहर में आज सुबह एक घटना के बारे में जिसने भी सुना हक्का-बक्का रह गया। यहां एक दंपती ने अपने दो बच्चों को मारकर फंदा लगा लिया।
घटना जोधपुर शहर के पास स्थित बासनी के तनावड़ा फांटा की है। यहां सड़क किनारे बने एक मकान में आज चार लोगों के शव फंदे पर लटके मिले। फिलहाल पुलिस प्रकरण में गहनता से तस्दीक कर रही है। दरअसल, तनावड़ा फांटा के आसपास का एरिया पूरी तरह सूना रहता है। इस एरिया में कोई बस्ती नहीं है, मगर कुछ दुकानें और फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं। इसी क्षेत्र में तनावड़ा रोड पर ही सड़क किनारे एक मकान है।
इसी मकान में 45 साल का करणाराम पुत्र हनुमानाराम पटेल अपनी पत्नी 40 साल की पुष्पा देवी और दो बच्चों के साथ रहता है। आज करणाराम के परिवार द्वारा फंदा लगाए जाने की सूचना बासनी पुलिस को मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो करणाराम व उसकी पत्नी पुष्पा देवी घर के एक तरफ फंदे पर लटक रहे थे, जबकि उसकी नौ साल की बेटी उर्मिला व पांच साल का बेटा सुरेश अलग फंदे पर लटक रहे थे।

Trending Videos
जांच में अभी ये सामने आई वजह
शवों को अस्पताल ले जाते हुए
- फोटो : amar ujala
करणाराम मूल रूप से लूणी तहसील के भाखरी गांव का रहने वाला है। संदेह जताया जा रहा है कि बच्चों की हत्या के बाद दंपती ने फंदा लगाया है। संभावना जताई जा रही है कि दंपती ने अपने बेटा व बेटी की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर जान दी। सूचना पर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या की वजह आरंभिक तौर पर आर्थिक परेशानी या बीमारी होना माना जा रहा है। बासनी पुलिस मौकास्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी है।