{"_id":"6307ed300cd06c16be717128","slug":"student-union-election-in-rajasthan-universities-colleges-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Student Union Election: राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान आज, मंत्री की बेटी भी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Union Election: राजस्थान में छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान आज, मंत्री की बेटी भी मैदान में
Fri, 26 Aug 2022 03:14 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Aug 2022 03:14 AM IST
सार
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने रितु बराला और एबीवीपी नरेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। निहारिका जोरवाल, निर्मल चौधरी, प्रतापभानु मीणा और हितेश्वर बैरवा भी मैदान में हैं। निहारिका राज्य सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के विश्वविद्यालयों और इनसे संबद्ध सभी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान आज होगा। कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों में चुनाव जीतने के लिए जोरदार प्रचार हुआ। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को लुभाने के लिए डिजिटल प्रचार के साथ-साथ देसी तरीके भी अपनाए।
विज्ञापन
जयपुर के राजस्थान विश्वविद्यालय और सभी प्रमुख संस्थानों में कई उम्मीदवार बैलगाड़ी पर सवार होकर भी मतदाताओं का समर्थन मांगते दिखे। जयपुर के महारानी कॉलेज में चुनाव प्रचार में नारेबाजी के बीच ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न वेशभूषा में मारवाड़ी गीत गाकर और डांस कर मतदाताओं से वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई ने रितु बराला और एबीवीपी नरेंद्र यादव को मैदान में उतारा है। निहारिका जोरवाल, निर्मल चौधरी, प्रतापभानु मीणा और हितेश्वर बैरवा भी मैदान में हैं।
विज्ञापन
निहारिका राज्य सरकार में मंत्री मुरारी लाल मीणा की बेटी हैं। एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद वह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। मंगलवार को स्क्रूटनी के दौरान एबीवीपी के दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए। विरोध के बाद मंगलवार देर रात दोनों उम्मीदवारों के नामांकन को वैध माना गया।
राजस्थान विश्वविद्यालय की डीएसडब्ल्यू (छात्र कल्याण विभाग) की डीन सरिना कालिया ने बृहस्पतिवार को शुक्रवार को होने वाले राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान केंद्र की सूची जारी की। राजस्थान में छात्रसंघ के लिए मतदान 26 अगस्त को होगा और इसमें करीब 20 हजार छात्र अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।