फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sriganganagar: Three soldiers burnt alive due to fire in army gypsy, trembling after seeing dead body on road

श्रीगंगानगर : सेना की जिप्सी में आग लगने से तीन जवान जिंदा जले, सड़क पर पड़े शव देख कांप गई रूह

Thu, 25 Mar 2021 10:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 25 Mar 2021 10:49 PM IST
सार

  • जिप्सी में आग कैसे लगी, यह अभी पता नहीं चला
  • कुल आठ सैन्यकर्मी सवार थे, मृतकों में एक यूपी का

विज्ञापन
Sriganganagar: Three soldiers burnt alive due to fire in army gypsy, trembling after seeing dead body on road
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के सीमावर्ती जिले गंगानगर में गुरुवार तड़के सेना के एक जिप्सी वाहन में आग लगने से तीन जवानों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जिप्सी सवार पांच अन्य जवान बुरी तरह झुलस गए हैं। तीन शव सड़क पर पड़े थे। मौके का नजारा देख पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों का दिल भर आया। उन्हें उठाते वक्त रूह कांप गई। 
विज्ञापन

हादसे का कारण पता नहीं चला, एक जवान यूपी का
हादसा श्रीगंगानगर जिले के राजियासर के पास हुआ। यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा से सटा है। मृतकों में सेना का एक सूबेदार और दो जवान शामिल हैं। यह हादसा कैसे हुआ, यह पता नहीं चला है। तीन मृत जवानों में एक यूपी के अजीत शुक्ला बताए गए हैं, जबकि दो अन्य आंधप्रदेश के सूबेदार ऐवेनेजर हमाडाला और पश्चिम बंगाल के देवकुमार (36) शामिल हैं। 
विज्ञापन

विस्फोटक सामग्री थी जिप्सी में? 
चूंकि सेना की जिप्सी थी, इसलिए माना जा रहा है कि उसमें युद्धाभ्यास की विस्फोटक सामग्री रखी होगी और हादसे की वजह से उसमें धमाका हो गया। आग इतनी तेजी से पफैली की जवान वाहन से बाहर नहीं निकल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा से लौट रहे व्यक्ति ने बताया-भयावह था मंजर, चीख रहे थे जवान
राजियासर गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि हादसे के कुछ देर बाद वह मौके पर पहुंचे थे। वह हरियाणा से लौट रहे थे। घटनास्थल राजियासर गांव के मुख्य मार्ग पर दो-तीन जवान चिल्ला रहे थे। वहां से गुजर रहे वाहनों को रोकने की कोशिश कर रहे थे। कोई नहीं रुक रहा था। जवानों को देखकर मैंने गाड़ी रोकी तो एक जवान ने कहा-मदद करिए, हमारे कुछ जवान जल गए हैं। मैं अपने दोस्त के साथ तुरंत गाड़ी से उतरा और वहां दौड़ पड़ा जहां से जवानों के चीखने की आवाज आ रही थी।
जलती जिप्सी में फंसे थे दो जवान, खींचा तो आधा शरीर हाथ आया
पास जाकर देखा तो जिप्सी जल रही थी और दो जवान उसमें फंसे जवानों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। जैसे-तैसे एक साथी को खींचा लेकिन उसका आधा शरीर ही हाथ आया।  एक जवान का शरीर बुरी तरह से जल चुका था। जले हुए दो शव अन्य शव पहले से जिप्सी से कुछ दूरी पर पड़े थे।

चादर में इकट्ठा करने पड़े अंग
कुछ देर में राजियासर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने बमुश्किल   शवों के अंगों को इकट्ठा किया और एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed