{"_id":"613b854242e06016f83685de","slug":"spy-racket-busted-in-jaipur-postman-used-to-send-isis-female-agent-by-taking-photographs-of-army-letters","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में जासूसी का भंडाफोड़: सेना के पत्रों के फोटो खींचकर आईएसआई की महिला एजेंट को भेजता था डाककर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में जासूसी का भंडाफोड़: सेना के पत्रों के फोटो खींचकर आईएसआई की महिला एजेंट को भेजता था डाककर्मी
Fri, 10 Sep 2021 09:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 10 Sep 2021 09:48 PM IST
सार
डाक विभाग के कर्मचारी द्वारा जासूसी का अनोखा मामला सामने आया है। पहली बार सेना के पत्रों को खोलकर उनकी तस्वीरें पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई तक पहुंचाई गईं। आरोपी ने महिला एजेंट के झांसे में आकर देशविरोधी काम किया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जयपुर में सेना की खुफिया इकाई और स्थानीय पुलिस ने सेना के पत्रों के फोटो खींचकर उन्हें पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट को भेजने वाले एक डाक कर्मी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस गिरोह का भंडाफोड़ होने की जानकारी मीडिया को दी। गिरफ्तार डाक कर्मी की पहचान भरत गोदडा के रूप में हुई है। वह मल्टी टास्किंग कर्मचारी है। उस पर सेना की खुफिया इकाई लंबे समय से नजर रखे हुए थी। हाल ही में इनपुट मिला था कि सेना के पत्रों व प्रतिष्ठानों की कुछ तस्वीरें हाल में सीमापार बैठे आईएसआई की एजेंट को दी गई हैं।
विज्ञापन
आरोपी गोदडा रेलवे पोस्टल सर्विस की पत्रों की छंटाई करने वाले विभाग में काम करता था। इसी दौरान वह उन पत्रों को खोल लेता था, जिन पर आर्मी पोस्टल आफिस (APO) का पता लिखा होता था। पहली बार इस तरह का जासूसी गिरोह पकड़ में आया है, जिसमें सैन्य कर्मियों के निजी व सरकारी पत्रों को खोलकर देश के दुश्मनों तक भेजा गया।
विज्ञापन
ऐसे हुई महिला एजेंट से दोस्ती
फेसबुक मैसेंजर के जरिए डाककर्मी गोदडा एक महिला के संपर्क में आया। महिला ने खुद को अंडमान निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में नर्सिंग असिस्टेंट बताया। बीते सात माहों से गोदडा रात की पाली में काम करता था। इस दौरान वह एपीओ के पते पर आने वाले पत्रों को खोल लेता था। फिर उनकी फोटो खींच लेता था और उस महिला मित्र को भेज देता था।
महिला एजेंट व आरोपी के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई थी कि दोनों वॉट्सएप के जरिए वीडियो कॉल पर बात करते थे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने उस महिला एजेंट को भारतीय नंबर से वॉट्सएप अकाउंट चालू करने में भी मदद की। इसी के जरिए वह जासूसी किया करती थी।
ये जानकारियां भेजीं
आरोपी ने महिला एजेंट के झांसे में आकर सैन्य अधिकारियों के नंबर, सैन्य इकाइयों के पिनकोड व अन्य जानकारियां भी उसे दे दी। यह महिला पोर्ट ब्लेयर में नहीं बल्कि सीमापार बैठ कर पाकिस्तान की आईएसआई के लिए जासूसी करती थी। गोदडा को गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। उसे दक्षिणी कमान की सैन्य खुफिया एजेंसी व पुलिस के साझा अभियान के तहत पकड़ा गया। उसके मोबाइल से रक्षा संबंधी पत्र व फोटो बरामद किए गए हैं।