फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   SOG in Jaipur arrested two people for printing counterfeit notes, seized fake currency

राजस्थान: जयपुर में जाली नोट छापने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार, प्रिंटिंग मशीन और स्कैनर जब्त

Wed, 14 Jul 2021 05:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 05:03 PM IST
सार

गिरफ्तारी के दौरान 5,80,900 रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, लैमिनेटर भी जब्त किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
SOG in Jaipur arrested two people for printing counterfeit notes, seized fake currency
जयपुर में जाली नोट छापने का भंडाफोड़ - फोटो : ANI

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जाली नोट छापने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान 5,80,900 रुपये के नकली नोट, प्रिंटिंग मशीन, लैमिनेटर भी जब्त किया गया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस के विशेष कार्यबल (एसओजी) ने जयपुर के गोनेर इलाके में जाली नोट छापने का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 5.80 लाख रुपये से अधिक के जाली नोट तथा नोट छापने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसओजी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक राठौड़ ने बताया कि जयपुर के गोनेर इलाके में महिमा कोपल नाम की एक आवासीय योजना की एक विला पर मंगलवार रात दबिश दी गई। वहां मौके से पांच लाख 80 हजार 900 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा, आधे छपे नोट, कलर प्रिंटर, स्कैनिग मशीन, लेमिनेटर, भारी मात्रा में नोट छापने के कागज व अन्य सामान जब्त कर दो आपूर्तिकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि एसओजी में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त बृजेश मौर्या के बारे में मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने साथी प्रथम शर्मा के साथ मिलकर महिमा कोपल की एक विला में जाली भारतीय मुद्रा छापने का कारखाना चला रहा है। इस पर टीम ने बुधवार रात दबिश दी। वहां आरोपी बृजेश मौर्या व प्रथम शर्मा भारतीय जाली मुद्रा छापने की मशीनों व छपी मुद्रा के साथ नोटों की कटिंग करते हुए मिले।

टीम ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 500 के 1147 नोट व 200 के 37 नोट, कुल 5,80,900 रुपये की भारतीय जाली मुद्रा, आधे छपे नोट, कलर प्रिंटर, स्कैनिंग मशीन, लेमिनेटर, भारी मात्रा में नोट छापने के कागज व नोट छापने के अन्य सामान जब्त किए। आरोपी कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर आदि के माध्यम से उच्च क्वालिटी की भारतीय जाली मुद्रा बना रहे थे।


राठौड़ ने बताया कि जब्त जाली मुद्रा हूबहू असली नोट की तरह ही दिखती है, जिसमे वाटर मार्क आरबीआई थ्रेड व संख्या का अंकन भी है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed