फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Slogans of Sachin Pilot Jindabad raised in front of CM Ashok Gehlot

Rajasthan: सीएम गहलोत के सामने लगे 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे, मंत्री मीणा बोलने लगे तो हुई फिर नारेबाजी

Wed, 14 Sep 2022 08:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 14 Sep 2022 08:18 AM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत निवाई के ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में पहुंचे थे। जैसे ही गहलोत मंच से उतरे, उनका सामना पायलट समर्थकों से हो गया। सचिन पायलट समर्थकों ने परसादी लाल मीणा के भाषण के दौरान भी खूब नारेबाजी की।

विज्ञापन
Slogans of Sachin Pilot Jindabad raised in front of CM Ashok Gehlot
सचिन पायलट और सीएम गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में सचिन पायलट के नाम की नारेबाजी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवाई दौरे के दौरान पायलट समर्थकों ने गहलोत के सामने जमकर 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे लगाए। हालांकि, गहलोत कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर आगे बढ़ गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को निवाई के ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में पहुंचे। कार्यक्रम में उदबोधन खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं से मिलने दर्शक दीर्घा में पहुंचे। इसी दौरान सचिन पायलट समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, सीएम गहलोत बिना कोई रिएक्शन दिए, आगे बढ़ गए। इस दौरान पायलट समर्थकों से पुलिसकर्मी शांति बनाए रखने के लिए समझाइश करते रहे।

विज्ञापन


इसी कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि चनावों में बाहरी लोग आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं। जबकि स्थानीय विधायक विकास पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए स्थानीय को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।  परसादी लाल मीणा के बयान को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सचिन पायलट पर निशाना साधा है। चिकित्सा मंत्री के भाषण के दौरान भी 15-20 युवकों ने बीच-बीच में 'सचिन पायलट जिंदाबाद' के नारे फिर से लगाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed