फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Six ministers from Rajasthan in Modi cabinet

'मिशन 2019' की तैयारी, अब मोदी की टीम में राजस्थान के छह खिलाड़ी

Sun, 03 Sep 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 03 Sep 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Six ministers from Rajasthan in Modi cabinet
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब राजस्थान की स्थिति केंद्र में पहले से बेहतर हो गई है। अब तक पांच मंत्रियों का संबंध राजस्थान से था, वहीं अब छह मंत्री हो गए हैं। नए मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।  शेखावत ने हिन्दी में अपने पद की शपथ ली।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की टीम में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीपी चौधरी, अर्जुन मेघवाल और सीआर चौधरी हैं, जो राजस्थान से आते हैं। वहीं एक नाम और है जो राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं, विजय गोयल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।
विज्ञापन


राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से सांसद हैं। शेखावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी छवि सादगी पूर्ण व साफ मानी जाती है। उन्होंने चार लाख वोटों के अंतर से अपना चुनाव  जीता था। वे स्वदेशी जागरण मंच और  भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राठौड़ से लेकर मेघवाल, रहते हैं चर्चा में

Six ministers from Rajasthan in Modi cabinet
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
उधर केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल में से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री हैं। राठौड़ पहली बार सांसद बने हैं और मंत्री पद हासिल हुआ। वे साल 2004 में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक विजेता रह चुके हैं। अर्जुन राम मेघवाल वित्त राज्य मंत्री कोरपोरेट अफेयर से जुड़े हैं, उन्हें साइकिल की सवारी के लिए जाना जाता है। वहीं पीपी चौधरी विधि एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, सीआर चौधरी उपभोक्ता मामलों को राज्यमंत्री हैं तो वहीं विजय गोयल को खेल व युवा मामला का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed