फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   shortage of coal in rajasthan may cut power in houses

दीपावली की जगमग से पहले बिजली ने छुड़वाए पसीने

Sun, 08 Oct 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 08 Oct 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
shortage of coal in rajasthan may cut power in houses
डेमो इमेज - फोटो : demo
दीपावली की जगमगाहट से पहले बिजली की कटौती ने पसीने छुड़वा दिए। कोयले की कमी के चलते बिजलीघरों में बिजली का संकट गहरा गया है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए राजस्थान में आज से बिजली की काटौती शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों एवं नगर पालिका क्षेत्रों में सुबह 9 से 11 बजे तक कुल दो घंटे की बिजली में कटौती की जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू आपूर्ति के लिए काम आने वाली बिजली में 3 घंटे की कटौती की जाएगी। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक के बिजली कट रहेगा। राजधानी जयपुर में बिजली कटौती को लेकर फैसला आज किया जाएगा। 
विज्ञापन

 

थर्मल पावर प्लांटस में कोयले की कमी

shortage of coal in rajasthan may cut power in houses
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
प्रदेशभर में बिजली कटौती को लेकर किए गए फैसले का कारण यहां थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले की भारी कमी बताई गई है। कोयले की कमी के कारण लगभग 3000 मेगावाट बिजली ही उत्पादित हो पा रही है वहीं 10,000 मेगावाट की ​बिजली की प्रदेश में मांग है। आंकड़े बताते है कि फिलहाल पूरे प्रदेश में 7000 मेगाावाट बिजली उपलब्ध है ऐसे में त्यौहारों पर इसकी डिमांड ज्यादा हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed