{"_id":"5a214ab84f1c1bd0408ba330","slug":"shooting-of-debut-film-of-jahnavi-kapoor-started-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी को डेब्यू पर मिला मम्मी का साथ, श्रीदेवी रखेंगी पूरी नजर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाह्नवी को डेब्यू पर मिला मम्मी का साथ, श्रीदेवी रखेंगी पूरी नजर!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 01 Dec 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग से सेट पर पूजा करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर व अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग उदयपुर जिले के प्रसिद्ध मेनार गांव में आज शुरू हुई। अपने शौर्य और पक्षी विहार के रूप में प्रसिद्ध इस गांव में फिल्म की शूटिंग के लिए बेटी के साथ श्रीदेवी भी पहुंची।
भरमेला तालाब की पाल पर स्थित महादेव प्रतिमा के समक्ष मंदिर व पूजा सामग्री की दुकानों के रूप में सेट सजाया गया। शुक्रवार को गांव में कुछ दृश्यों का फिल्मांकन किया गया।
उल्लेखनीय है कि धड़क मूवी 2016 की सुपरहिट मराठी फिल्म सैराट का हिंदी रिमेक है। अब धड़क को राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया जाएगा। फिल्म का निर्माण करण जौहर का धर्मा प्रोडक्टशन व जी स्टूडियो के साझे में किया जा रहा है। शशांक खेतान इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है।
विज्ञापन
आगामी दिनों में उदयपुर व इसके आसपास फिल्म की शूटिंग जारी रहेगी। फिल्म में आशुतोष राणा, आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना, अरबाज शेख आदि सहायक भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज डेट 6 जुलाई 2016 प्रस्तावित है।