फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   several policemen in rajasthan called strike on salary issue

पुलिसकर्मियों ने मुंडवाए सिर, टंकी पर चढ़े, पहली बार छेड़ा एेसा आंदोलन

Mon, 16 Oct 2017 05:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
several policemen in rajasthan called strike on salary issue
अलग अलग शहरों में आंदोलनरत पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
वेतनमान में कटौती के विरोध में आज राज्यभर के पुलिसकर्मी सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। राजस्थान पुलिस के इतिहास में ये ऐसा पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने आंदोलन किया है।
विज्ञापन


वेतनमान में कटौती को लेकर पुलिस के जवानों में भारी रोष व्याप्त है, ऐसे में 9 अक्टूबर से ही मैस का बहिष्कार कर रहे पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग और सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी थी, जिसके बाद आज बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज राजस्थान के कई जिलों में पुलिसकर्मियों के साथ साथ उनके परिजन भी विरोध प्रदर्शन करने के लिए उनके साथ जुटते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों के आंदोलन से सरकार की चिंताएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं, क्योंकि दीपावली पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस के अतिरिक्त जाब्ते का बंदोबस्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस बार दीपावली की सुरक्षा पर यह आंदोलन सेंध लगा सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले कल जयपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले जमवारामगढ़ इलाके की रायसर चौकी के स्टाफ द्वारा सिर मुंडवाने पर चौकी प्रभारी समेत 5 कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

सीकर में टंकी पर जा चढ़ा जवान, छुट्टी की अर्जियां भी

several policemen in rajasthan called strike on salary issue
टंंकी पर चढ़ा पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
जानकारी मिली है कि सीकर में पुलिस कांस्टेबल वेतन काटे जाने के विरोध में टंकी पर जा चढ़ा, जिसके बाद अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा समझाइश के बाद वो नीचे आया। पुलिस कांस्टेबल ने नीचे आने के बाद अन्य पुलिसकर्मियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

आज प्रतापगढ़ में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मिनी संख्या में इक्ट्ठे होकर पहुंचे और सामुहिक अवकाश पर जाने की अर्जी दी। इधर सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एसडीआरएफ के जवान भी इस आंदोलन में पुलिसकर्मियों का साथ देने के लिए आगे आए हैं और सामुहिक अवकाश पर जाने की चेतावनी जारी की है।

आज सुबह से ही राजस्थान के अलग अलग संभागों में पुलिसकर्मी कार्य बहिष्कार करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे। जोधपुर में हाईकोर्ट जजों की सुरक्षा में लगे पुलिस के गार्ड भी जजों को कोर्ट तक छोड़ने के बाद अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आंदोलन में शामिल हुए।

मेट्रो स्टेशन के सुरक्षाकर्मियों ने मुंडवाए सिर

several policemen in rajasthan called strike on salary issue
मेट्रो स्टेशन पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मुंडवाए सिर - फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर में सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था में लगे राजस्थान पुलिस के जवानों ने सिर मुंडवाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इससे पहले भी जयपुर में ही रायसर चौकी के थाना प्रभारी समेत 5 कांस्टेबलों ने अपने सिर मुंडवा लिए थे जिन्हें अब एसपी ग्रामीण द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

अब आगे क्या: सूत्रों के अनुसार यदि दीपावली से पहले पुलिसकर्मियों की मांगे नहीं मानी जाती है तो और भी ज्यादा संख्या में पुलिस के जवान सामुहिक अवकाश पर जा सकते हैं। हालांकि राजस्थान के गृहमंत्री ने इस आंदोलन पर अपना बयान देते हुए  कहा था कि सरकार ने पुलिस के वेतन में कोई कटौती नहीं की है और यह केवल चर्चा मात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed