{"_id":"596b77594f1c1b1d718b473c","slug":"sdm-meena-s-family-is-seeking-cbi-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI जांच पर अड़े परिजन, एसडीएम की बॉडी नहीं उठाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBI जांच पर अड़े परिजन, एसडीएम की बॉडी नहीं उठाई
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
नदी से मीणा के शव को निकालते गोताखोर व पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कुशलगढ़ में नदी में बहे एसडीएम रामेश्वर दयाल मीणा का शव लेने से परिजनों ने इनकार कर दिया है। वे इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। उनका आरोप है कि मीणा की हत्या हुई है।
दो दिन पहले एसडीएम मीणा गाड़ी समेत बारी नदी की रपट पर से बह गए थे। बाद में उनका ड्राइवर करीब ढाई किलोमीटर दूर सुरक्षित मिल गया था, लेकिन वह नहीं मिले। काफी खोजबीन के बाद घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर आज सुबह रामेश्वर दयाल मीणा का शव मिल गया।
इस बीच, मीणा के बेटे तथा अन्य परिजनों ने आरोप लगाय है कि यह हादसा नहीं है। साजिश के तहत रामेश्वर दयाल मीणा की हत्या की गई है। वे इस मांग को लेकर सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे है। इस वजह से शाम तक उन्होंने शव नहीं लिया। शव घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर आनंदपुरी क्षेत्र की अनास नदी के पास रखा हुआ है। शव खराब हो चुका है। बांसवाड़ा कलक्टर और एसपी ने परिजनों से समझाइश भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।