{"_id":"60b64c2d8ebc3e99ae52ff61","slug":"sachin-pilot-supporters-protest-against-bhajanlal-jatav","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकरार : राजस्थान कांग्रेस में घमासान जारी, पायलट समर्थकों ने गहलोत के मंत्री को गांव से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकरार : राजस्थान कांग्रेस में घमासान जारी, पायलट समर्थकों ने गहलोत के मंत्री को गांव से भगाया
Tue, 01 Jun 2021 08:33 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 01 Jun 2021 08:33 PM IST
सार
भरतपुर के जसपुरा मोरोली का जहां राजस्थान सरकार के मंत्री और गहलोत के करीबी भजनलाल जाटव एक कॉलेज का उद्घाटन करने जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में ही दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
अशोक गहलोत और सचिन पायलट
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पायलट और गहलोत समर्थक आमने-सामने मूड में दिख रहे हैं। ताजा वाकया है भरतपुर के जसपुरा मोरोली का जहां राजस्थान सरकार के मंत्री और गहलोत के करीबी भजनलाल जाटव एक कॉलेज का उद्घाटन करने जा रहे थे और इसी दौरान रास्ते में ही दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। विरोध तेज होता देख मंत्री किसी तरह बचते-बचते गांव पहुंच गए। लेकिन वहां भी पायलट के समर्थक आक्रोशित नजर आए। इसके बाद मंत्री जी को आनन-फानन में कॉलेज से भी भागना पड़ा।
विज्ञापन
बता दें कि पहले भजनलाल जाटव सचिन पायलट गुट के विधायक थे और सचिन पायलट ने ही टिकट दिलवाया था। लेकिन जब पायलट और गहलोत के बीच विवाद हुआ तो जाटव ने गहलोत का साथ दे दिया और इसके बाद से ही जाटव पायलट समर्थकों के निशाने पर थे।
विज्ञापन
फिर से बढ़ने लगा है विवाद
राजस्थान कांग्रेस में एक बार फिर से पिछले साल जैसे हालात नजर आने लगे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के साथ अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक विधायकों का भी धर्य जवाब देने लगा है। दोनों गुटों के विधायक मंत्रिमंडल विस्तार चाहते हैं लेकिन इसमें देरी होने की वजह से विधायकों में नाराजगी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन