फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RTH Bill: The committee told the college administration that the strike of resident doctors will continue

Jaipur: दो गुट में बंटा JARD, कमेटी ने कॉलेज प्रशासन को लिखा पत्र, कहा- जारी रहेगी रेजीडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल

Thu, 30 Mar 2023 02:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 30 Mar 2023 02:26 PM IST
सार

जयपुर में रेसीडेंट डॉक्टर्स हड़ताल वापसी के मुद्दे पर दो गुट बंट गए हैं। एसएमएस मेडिकल कॉलेज और सम्बद्ध अस्पतालों के प्रशासन को ज्वाइंट रेसीडेंट एक्शन कमेटी के 80 से ज़्यादा डॉक्टर्स ने लिखित में ऐलान किया है कि वो RTH के विरोध में हड़ताल जारी रखेंगे।

विज्ञापन
RTH Bill: The committee told the college administration that the strike of resident doctors will continue
राइट टू हेल्थ बिल का विरोध - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ज्वाइंट रेजीडेंट एक्शन कमेटी की ओर से एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और कंट्रोलर को लिखे गए हस्ताक्षर युक्त लेटर में कहा गया है कि RTH के विरोध में डॉक्टर्स विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना के अनुसार वर्तमान JARD के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा अगवा करके हमारे चल रहे आंदोलन को 29 मार्च 2023 को समाप्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस बारे में हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि वर्तमान JARD के यह पदाधिकारी कल से हमारे संपर्क में नहीं हैं। JARD के समस्त रेजिडेंट डॉक्टर्स आज भी RTH के खिलाफ पूर्ण समर्थन के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेजीडेंट डॉक्टर वर्तमान JARD के निर्णय के साथ नहीं
ज्वाइंट रेजीडेंट एक्शन कमेटी ने लिखा है कि 29 मार्च की रात के 12 बजे हुई GBM में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि रेजीडेंट डॉक्टर वर्तमान JARD द्वारा लिए गए निर्णय के साथ नहीं हैं और सरकार ने राजस्थान के समस्त मेडिकल समुदाय को धोखा देकर और हमारे रेजीडेंट को दबाव में डालकर तानाशाही और दमनकारी रवैया दिखाते हुए रेजीडेंट्स को विश्वास में लिए बिना यह निर्णय लिया है, इसलिये आगे से इस मुद्दे को पर नई संघर्ष समिति कार्य करेगी और वही निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। इसकी सूचना बहुत जल्दी दे दी जाएगी।

भविष्य में कोई भी डॉक्टर के हित में निर्णय JARD-GBM लेगी
सभी राजस्थान के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA)और रेजीडेंट डॉक्टरों को सूचित किया जाता है कि हमारा आंदोलन लगातार जारी है और तब तक जारी रहेगा, जब तक कि सरकार हमारी मांगें न मान ले। आने वाले भविष्य में कोई भी डॉक्टर के हित में निर्णय लिया जाएगा,तो JARD-GBM द्वारा ही लिया जाएगा। इस लेटर पर 80 से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर्स के साइन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed