फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Reproductive organs of women found in the body of a young man

अनोखा मामलाः युवक के शरीर में मिले फीमेल अॉर्गंस

Sat, 17 Jun 2017 07:05 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Reproductive organs of women found in the body of a young man
डेमो इमेज
राजस्थान के उदयपुर में युवक के पेट में फीमेल आॅर्गन बच्चेदानी, अंडाशय और गर्भाशय ग्रीवा होने का अनोखा मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक आॅपरेशन कर इन सभी आॅर्गन्स को बाहर निकाल दिया है। डॉक्टरों को कहना है कि 1939 के बाद से अब तक दुनिया में ऐसे करीब 400 मामले आए हैं।
विज्ञापन

 
यह आॅपरेशन उदयपुर के जीबीएच अमरीकन हॉस्पिटल में हाल ही में हुआ है। यहां एक 22 साल का युवक टेस्टिस की प्रॉब्लम के चलते जांच के लिए अस्पताल के यूरोलोजिस्ट के पास आया। डॉक्टरों ने जब उसकी सोनोग्राफी और दूसरी जांच की तो वे दंग रह गए। 
विज्ञापन


इस युवक के पेट में महिलाओं में पाए जाने वाले बच्चादानी, अंडाशय और गर्भाशय ग्रीवा नजर आए। उन्होंने युवक को गायनेकोलॉजिस्ट के पास भेजा। इसके बाद  यूरोलोजिस्ट और गायनीकोलॉजिस्ट की टीम बनाकर युवक की सर्जरी की गई। उसके पेट से महिलाओं में पाए जाने वाले अंग निकाले गए। सर्जरी के बाद युवक स्वस्थ्य है। आॅपरेशन करने वाली टीम के सदस्य गायनीकोलॉजिस्ट डॉ. शिल्पा गोयल और यूरोलोजिस्ट डॉ.मनीष भट्ट ने बताया कि यह एक जैनेटिक डिसआॅर्डर है जिसे विज्ञान की भाषा में परसिस्टेंट मुलेरियन डक्ट सिंड्रोम(पीएमडीएस) कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहला केस देखा है जिसमें महिलाओं में पाए जाने वाले प्रजनन अंग एक पुरुष मरीज में पाए गए। हालांकि, इनका आकार महिलाओं की तुलना में छोटा था, लेकिन इन्हें सर्जरी द्वारा बाहर निकालना किसी चैलेंज से कम नहीं था। बताया जा रहा है कि मेडिकल हिस्ट्री में अब तक ऐसे 400 मरीज ही दुनिया में सामने आए है। ऐसा पहला केस 1939 में इंग्लैंड में सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed